स्थानीय थाना क्षेत्र के गरियांव बाजार में शनिवार की शाम आम खरीद रहे युवक से दुकानदार की कहा सुनी हो गई। आरोप है कि उसके बाद दुकानदार ने युवक को पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। मामला दो समुदायों के बीच होने के कारण एहतियात के तौर पुलिस गांव मे सतर्कता बरत रही है।
बाजार निवासी अर्जुन सोनी दूसरे समुदाय के एक दुकानदार के यहां आम खरीद रहे थे। सौदा करने के दौरान दोनों से कहा सुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट हो गई। आरोप है कि अर्जुन सोनी को पीटकर दूकानदार ने गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।बाजार में मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर युवक की जान बचाई और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस पहुंचते ही मारपीट करने वाले मौके से फरार हो गए। मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण बाजार में पवारा और मुंगराबादशाहपुर थाने की फोर्स तैनात कर दी गई है। सीओ मछलीशहर विजय सिंह का कहना है कि दूकानपर आम का सौदा करते समय विवाद हुआ था जिसे लेकर दूकानदार व ग्राहक में मारपीट हो गई थी। जिसमें ग्राहक को चोट आई है। एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है।