फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ों ने घरपर चढ़कर की तोड़फोड़, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंगुली गांव में गुरुवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने एक घरपर चढ़कर तोड़फोड़ के बाद फायरिंग भी की। सूचना पर पुलिस पहुंची तो मनबढ़ मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से कारतूस का चार खोखा भी बरामद किया है। पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को पांच के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामबचन यादव और नरेंद्र के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। पुरानी रंजिश में ही गुरुवार को निषाद बस्ती के पास मारपीट हुई थी जिसमें नरेंद्र को चोट आई थी। आरोप है कि इसी बात से खिन्न नरेंद्र पक्ष के लोंगों ने शुक्रवार को सुबह रामबचन के घर पर धावा बोल दिया। चहरदीवारी से ईंट उखाड़कर उनके घरों पर फेंके। रामबचन के परिवार के लोगों का आरोप है कि भयभीत होकर उनके परिवार के सभी सदस्य घर के एक कमरे में दुबक गए। घर के अंदर से ही पुलिस को सूचना मोबाइल फोन पर दी। जबतक पुलिस पहुंचती तबतक बाइक, आटो रिक्शा, कुर्सी और दरवाजे को क्षतिग्रस्त कर दिया। एक छप्पर भी ढहा दिया और असलहे से फायरिंग की। सूचना पर सीओ शाहगंज जितेंद्र दुबे भी मौके पर पहुंचे। पास में स्थित कुएं में फेंकी गई दो बाइक पुलिस ने बरामद की। सीओ का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें