फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: टहलने निकले व्यक्ति की ई-रिक्शा के धक्के से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित खजुरन मोड़ के समीप बृहस्पतिवार को ई-रिक्शा के धक्के से उमाशंकर (52) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बबुरा गांव निवासी उमाशंकर बृहस्पतिवार को घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। घर से अभी कुछ ही दूर खजुरन मोड़ स्थल पर पहुंचे थे कि सिंगरामऊ की तरफ से आ रहे अनियंत्रित ई-रिक्शा चालक ने धक्का मार दिया, जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
चालक रिक्शा लेकर मौके से फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें