25- सुईथाकला क्षेत्र के सारीजहांगीपट्टी गांव में पांच दिनों पहले हुई मारपीट में इलाज के दौरान मृत ?
- फोटो : JAUNPUR
मारपीट में घायल युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
सरपतहां के सारीजहांगीर पट्टी गांव में पांच दिन पूर्व हुई थी मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी
सुईथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के सारीजहांगीर पट्टी गांव में पांच दिन पूर्व बच्चों के विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान घायल युवक की शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। ट्रामा सेंटर वाराणसी में उसका उपचार चल रहा था।
सोमवार को सारीजहांगीरपट्टी में शिवकुमार शुक्ला और जितेंद्र सिंह के बच्चों में कहासुनी हुई, जो मारपीट में तब्दील हो गई। शिवकुमार इसका उलाहना लेकर जितेंद्र सिंह के घर गए तो वहां विवाद बढ़ गया। दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर भिड़ गए। मारपीट में शिवकुमार 40, दुर्गेश 17, संगीता 32, नीलेश 13, हीरावती 65 और दूसरे पक्ष से जितेंद्र सिंह 56, राजन 26, पुनीत 25, अमित 27, सुमित 25, अभिषेक 19 को चोटें आई। सभी को सीएचसी सुईथाकला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शिवकुमार, दुर्गेश, हीरावती की हालत गंभीर होने के कारण जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने दुर्गेश को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया था। शुक्रवार को ट्रामा सेंटर में दुर्गेश ने दम तोड़ दिया। शिव शंकर और हीरावती का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।