फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे दौड़ लगा रहे किशोर को बेकाबू पिकअप ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। जौनपुर-केराकत मार्ग पर शुक्रवार की भोर में दौड़ लगाते समय बेकाबू पिकअप की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुर्तजाबाद दलित बस्ती निवासी प्रेमचंद राम का छोटा बेटा सत्यम (13) अपने बड़े भाई अतुल व गांव के अन्य लड़कों के साथ केराकत-जौनपुर मार्ग पर दौड़ लगा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही वह तेज रफ्तार पिकअप उसे रौंदते हुए चली गई। साथ में दौड़ रहे बड़े भाई व अन्य लोगों ने सूचना घरवालों को दी। मौके पर मुफ्तीगंज चौकी प्रभारी कमलेश कन्नौजिया पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे सत्यम के मौत की खबर मिलते ही मां सरोज देवी गश खाकर गरि पड़ी। पिता प्रेमचंद उर्फ पप्पू राम भी शव के पंचनामा के समय पुलकिस चौकी पर बार-बार सुध-बुध खो दे रहे थे। सत्यम कक्षा-6 में पढ़ता था। वह परिवार में सबका लाडला था।
जिद कर भाई के साथ दौड़ने आया था सत्यम
केराकत। मौत भी कोई न कोई बहाना ढूंढ लेती है। ग्राम मुर्तजाबाद निवासी सत्यम की मौत भी ऐसे ही बहाने लेकर आई। सत्यम शुक्रवार को जिद कर बड़े भाई के साथ दौड़ लगाने आया था। बताते हैं कि बड़ा भाई अतुल (15) रोजाना की तरह शुक्रवार को भी गांव के कुछ साथियों के साथ दौड़ लगाने के लिए जब घर से निकलने लगा तो सत्यम भी उसके साथ चलने के लिए कहने लगा। अतुल ने मना किया, मगर वह नहीं माना और वह जिद करते हुए दौड़ लगाने चल दिया। सत्यम को क्या पता था कि जिस दौड़ के लिए वह जिद कर रहा है वह उसकी जिंदगी की आखिरी दौड़ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें