फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। नगर के रोडवेज स्थित रेलवे क्राॅसिंग के पास सोमवार देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की जान चली गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। रेलवे पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के डिहवा भादी गांव निवासी मोहम्मद सालिम (38) सोमवार की देर शाम रोडवेज स्थित रेलवे क्राॅसिंग पार कर रहे थे। इसी दौरान गुजर रही इंदौर-पटना एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। ट्रेन की टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना गेटमैन ने रेलवे पुलिस को दी। सूचना पर जीआरपी चौकी प्रभारी हरिकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान कराई और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है विधिक कार्यवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें