सोमवार को पार्कों में टहलने वालों की भीड़ लगी रही, वहीं रेस्तरां में लोगों ने पहुंच कर व्यंजनों का स्वाद लिया। इस दौरान पार्क व रेस्तरां में लोगों की भीड़ लगी रही। हालांकि रेस्तरां मालिकों ने सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए अपने-अपने रेस्तरां खोला।
कोरोना संक्रमण के कारण दो माह 20 दिन तक पार्क व रेस्तरां बंद रहे। इस बीच संक्रमण कम होने पर सरकार ने 21 जून से पार्कों व रेस्तरां को खोलने के का निर्देश दिया था। इसके तहत शहर के पालीटेक्निक स्थित लोहिया पार्क में लोगों की भीड़ लगी रही। हर कोई पार्क खुलने से खुश दिखा। कोई पार्क में टहल रहा तो कई परिवार एक साथ बैठ कर पार्क का आनंद उठा रहे थे। बच्चे पार्क में खेल रहे थे।