फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 24 घंटे के अंदर लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा

विज्ञापन
अमर उजाला इंपैक्ट, गांधी चबूतरे पर एक माह बाद पुनः लगाई गई ग़ायब प्रतिमा। स्रोत-संवाद
विज्ञापन
महराजगंज। गांधीनगर बाजार में स्थापित गांधी की मूर्ति चोरी हो गई थी। एक महीने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होेने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। गांधी विचार मंच के अध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह सिंधु के पुत्र बालेंदू प्रताप सिंह एक सप्ताह में मूर्ति नहीं स्थापित करने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। 24 घंटे के अंदर प्रशासन ने मूर्ति स्थापित करा दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांधीनगर बाजार में 1985 में गांधी विचार मंच द्वारा अध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह सिंधु की अध्यक्षता में राजा बाजार मार्ग के किनारे मीरापुर शिरोमणि में गांधी की संगमरमर से निर्मित प्रतिमा स्थापित की गई थी। इस स्थान का नाम गांधी के नाम होने पर गांधीनगर पड़ गया। 5 मई को अराजक तत्वों ने गांधी की मूर्ति गायब कर दी व गांधी चबूतरे को भी क्षति पहुंचाई गई थी।
7 मई को गांधी विचार मंच के अध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह सिंधु के पुत्र बालेंदू प्रताप सिंह ने सीएम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता बालेंदू भूषण सिंह,रमेश यादव,दिनेश कुमार गुप्ता, सुजीत मिश्रा आदि ने बताया कि 4 जून को अमर उजाला ने एक माह बाद भी कोई कार्रवाई न होने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद प्रशासन ने उक्त मामले को गंभीरता से संज्ञान में ले लिया। समाचार प्रकाशित होने के 24 घंटे के अंदर 4 जून की शाम को प्रशासन ने गांधी चबूतरे पर महात्मा गांधी की मूर्ति पुनः स्थापित करा दी गई। महराजगंज थानाध्यक्ष तरुण श्रीवास्तव का कहना है उस स्थान पर पुनः संगमरमर से निर्मित महात्मा गांधी की मूर्ति स्थापित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें