फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2024: जौनपुर के प्राचीन शिव मंदिर से गायब हुआ शिवलिंग, हैरान हुए पूजा करने पहुंचे भक्त व पुजारी

Fri, 08 Mar 2024 10:59 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Mahashivratri 2024: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में शुक्रवार की सुबह अचानक प्राचीन शिव मंंदिर से शिवलिंग गायब होने से हड़कंप मच गया। पूजा करने पहुंचे पुजारी व भक्तों ने मंदिर से गायब शिवलिंग को लेकर विरोध जताना शुरू कर दिया। पुलिस ने पहुंचकर लोगों को शांत कराया। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग व पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले में शुक्रवार की सुबह उस समय खलबली मच गई जब महाशिवरात्रि के अवसर पर मछलीशहर के ताजुद्दीनपुर शिव मंदिर में लोग पूजा करने पहुंचे तो शिवलिंग ही गायब था। जिससे मौके पर लोगों में हड़कंप मच गया। शिवलिंग गायब होने से इलाके में तनाव की स्थिति रही। मामले की सूचना पर कोतवाल अशेषनाथ सिंह पहुंचे। 

विज्ञापन


शिवलिंग गायब होने के बाद भक्तों ने विरोध जताना शुरू कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान पति हरिलाल ने स्थानीय लोगों को समझा-बुझा कर नए शिवलिंग की स्थापना करवाने का आश्वासन दिया। घटना के बाद प्रशासन की टीम आनन-फानन मौके पर पहुंची और शिवलिंग स्थापना में जुट गई। जिसके बाद स्थानीय लोग शांत हुए। 

प्राचीन शिव मंदिर ताजुद्दीनपुर ग्राम सभा में जंघई रोड (वन पार्क में) स्थित है। शिवरात्रि पर्व के अवसर पर सुबह पहुंचे पुजारी ने देखा तो शिवलिंग गायब था। इससे हड़कंप मच गया। मौके पर मछलीशहर कोतवाल पहुंचे और छानबीन शुरू की। नए शिवलिंग की विधि- विधान से लगवाने की कवायत शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें