जौनपुर। जिला अग्रहरि समाज के तत्वाधान में द्वापर युग के महाराजा अग्रसेन की जयंती बृहस्पतिवार को जिला अग्रहरि समाज के अध्यक्ष मनोज अग्रहरि व जिला महामंत्री रविंद्र अग्रहरि की देखरेख में मनाई गई। इस दौरान दीप प्रज्ज्वलित कर चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
जिलाध्यक्ष मनोज अग्रहरि ने महाराजा अग्रसेन के एक ईंट और एक रूपया की महत्वता के बारे में बताया। जिला महामंत्री मनोज अग्रहरि ने महाराजा अग्रसेन को युग प्रवर्तक बताया। प्रदेश महामंत्री संतोष अग्रहरि ने महाराजा अग्रसेन को समाजवादी एवं प्रतापी राजा बताया। इस मौके पर सत्येंद्र अग्रहरि, दीपक गुप्ता, संरक्षक श्यामचंद्र अग्रहरि, विधान चंद्र अग्रहरि, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रहरि, संतोष अग्रहरि आदि रहे। संचालन डॉ.सुशील अग्रहरी ने किया।