जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव के परमानतपुर स्थित आवास पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। शुभारंभ राष्ट्रीय सचिव रवि श्रीवास्तव, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष शिव मोहन श्रीवास्तव ने महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रपिता व शास्त्री ईमानदारी की प्रतिमूर्ति थे।
इस मौके पर भाजपा नेता अमित श्रीवास्तव, डीओ प्रदीप श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संचालन पंकज श्रीवास्तव ने किया।