फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 100 मीटर रेस में लकी व आरोही ने मारी बाजी

Sun, 14 Dec 2025 11:52 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय रेहटी त्रिलोचन में रविवार को ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राथमिक स्तर बालक वर्ग 100 मीटर रेस में हरीपुर के लकी व बालिका वर्ग में जरहीलाकला की आरोही प्रथम रहीं। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग 50 मीटर रेस में मो हारून बीबनमऊ प्रथम, 200, 400 मीटर रेस में हरीपुर के लकी प्रथम रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग 50 मीटर रेस में उन्नति गिरी असबरनपुर प्रथम, 200 मीटर में आरोही जरहीलाकला प्रथम, 400 मीटर में अर्पिता नाहरपट्टी प्रथम रही। जूनियर बालिका वर्ग 100 रेस में सृष्टि पहाड़ीपट्टी प्रथम, 200 मीटर में कस्तूरबा गांधी उजाला प्रथम, 400 मीटर में साक्षी हरीपुर प्रथम रही।
बालक वर्ग 100 मीटर रेस में अमीन कनूवानी प्रथम, 200 मीटर नितेश महिमापुर प्रथम, 400 मीटर में ओमपाल बीबनमऊ प्रथम, 600 मीटर में अमन यादव जरहीलाकला प्रथम रहे। कबड्डी प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में जगापुर प्रथम, नाहरपट्टी द्वितीय, कबड्डी जूनियर बालक वर्ग में जगापुर प्रथम, असबरनपुर द्वितीय रहा।जूनियर स्तर बालक व बालिका वर्ग खो-खो में नाहरपट्टी प्रथम, जरहीलाकला द्वितीय रहा।
विज्ञापन

गोला फेंक में कस्तूरबा गांधी प्रथम, जगापुर द्वितीय, मान चित्रण में कुकुड़ीपुर प्रथम, कस्तूरबा गांधी द्वितीय रहा। समूहगान व योग में कुकुड़ीपुर प्रथम, नाहरपट्टी द्वितीय रहा। लोकगीत व अंताक्षरी में नाहरपट्टी प्रथम, कुकुड़ीपुर द्वितीय रहा। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने फीता काटकर किया।
उन्होंने 50, 100, 600 मीटर रेस के विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया। सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने प्रस्तुत किया। इस मौके पर डॉ.गिरीश कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह, उदय प्रताप सिंह, संजीव कुमार मिश्र, नागेंद्र यादव, नीरज यादव, धर्मेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें