संवाद न्यूज एजेंसी
मछलीशहर। ब्लाक के 94 बूथों पर रविवार को कुल 8226 बच्चों को पोलियोरोधी दवा की खुराक दी गई। पल्स पोलियो अभियान के तहत शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियोरोधी ड्राप पिलाई गई।
यूनिसेफ के ब्लाॅक मोबिलाइजेशन कोर्डिनेटर जय सिंह ने पोलियो बूथों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि पूरे मछलीशहर विकास खंड में 43730 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए कुल 94 केंद्रों पर दवा पिलाई गई।
मछलीशहर कस्बे में रोडवेज बस स्टाप व जंघई तिराहे पर प्राइवेट बस स्टाप पर यात्रा कर रहे बच्चों को दवा पिलाई गई। इसी तरह जंघई रेलवे स्टेशन पर भी बच्चों को दवा पिलाने के लिए टीमें लगाई गई हैं। सोमवार से शुक्रवार तक स्वास्थ्य कार्यकर्ता डोर टू डोर दवा पिलाएंगे।