पूर्व सांसद धनंजय सिंह की गिरफ्तारी के लिए लखनऊ पुलिस ने शनिवार को जौनपुर जिले में स्थित उनके आवास में दबिश दी। लेकिन पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा है। पूर्व सांसद का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस जौनपुर शहर के कालीकुत्ती स्थित आवास पर दबिश देने पहुंची थी।