फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेजरी चालान के लिए बैंक से ब्लाक तक उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नामांकन पत्रों के साथ जमानत राशि के चालान की प्रति संलग्न करने के लिए शुक्रवार को भी ट्रेजरी चालान जमा कराने वालों की भारी भीड़ रही। छुट्टी में भी खुली एसबीआई की शाखाओं पर लोगों की लंबी कतार रही। भीड़ का आलम यह था कि कई बार रास्ता भी बाधित हो गया। तेज धूप और अन्य दुश्वारियों से बेपरवाह होकर वह कतार में अपनी बारी के लिए जूझते रहे।
विज्ञापन

तीन अप्रैल को नामांकन होना है। इस दौरान सभी उम्मीदवारों को फार्म के साथ ट्रेजरी में जमा होने वाले जमानत राशि के चालान की प्रति भी संलग्न करना है। बिना इसके नामांकन पूरा नहीं माना जाएगा। महीनों से चुनाव की तैयारी में जुटे दावेदार अब जमानत राशि जमा करने के लिए परेशान हैं। जिले में एसबीआई की चुनिंदा शाखाओं में ही यह सुविधा है। ऊपर से बैंकों की छुट्टी ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है। शुक्रवार को अवकाश के बाद भी शाखाओं को खोलने की सहूलियत तो मिली, मगर लोगों की भीड़ कम नहीं थी। शहर में सिविल लाइंस शाखा पर दोनों तरफ सैकड़ों की संख्या में लोग कतार लगाए रहे। पुलिस बार-बार डंडा पटककर उन्हें लाइन से बाहर न जाने की हिदायत देती रही। मछलीशहर: पंचायत चुनाव में जमानत राशि के लिए 1509 प्रत्याशियों ने स्टेट बैंक में तो 778 ने ब्लाक मुख्यालय पर बने काउंटर पर जमानत राशि का चालान जमा किया। एसबीआई के शाखा प्रबंधक अरूण कुमार जायसवाल ने बताया कि शाखा में कुल 1509 लोगो ने ट्रेजरी चालान जमा किया है। कतार में लगने वाले हर व्यक्ति का चालान जमा किया जा रहा है। बदलापुर: पंचायत चुनाव में ट्रेजरी चालान के लिए एसबीआई शाखा के सामने शुक्रवार को भोर से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कतारबद्ध लोग एक-दूसरे से सटे हुए थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस भी डंडा पटक रही थी। बैंक खुलने पर काम शुरू हुआ लेकिन कुछ देर बाद सर्वर डाउन होने पर भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा देख पुलिस ने लाठी भांजकर मामले को शांत कराया। भीड़ के चलते वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर जाम की स्थिति बनी रही। चार बजे तक भीड़ बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें