मीरगज। घर से भागकर मुंबई जा रहे प्रेमी युगल को परिजनों ने जंघई स्टेशन पर पकड़ लिया। लड़की के परिजनों ने प्रेमी की जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची जीआरपी दोनों को चौकी में ले गई। पूछताछ के बाद दोनों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती शुक्रवार की सुबह काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से जंघई स्टेशन उतरी। इसी दौरान प्रयागराज के सरायममरेज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमी भी स्टेशन पहुंच गया। दोनों मुंबई जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, तभी लड़की के घर वाले भी स्टेशन पर धमक पड़े। युवती के परिजनों ने युवक की पिटाई करने लगे। बचाव के लिए युवती चीखती रही। इससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। युवक-युवती को पकड़ कर चौकी ले गई। यहां पूछताछ में युवती ने मुंबई के एक मंदिर में युवक से शादी का दावा किया। फिलहाल युवक-युवती को जीआरपी ने उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।