फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: धरने पर बैठी प्रेमिका को प्रेमी ने अपनाया, घरवालों ने नहीं दिया प्रवेश

Sat, 08 May 2021 09:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

- घर में प्रवेश न मिलने पर बच्चे के साथ प्रेमी-प्रेमिका पेड़ के नीचे रहने को विवश
विज्ञापन
जौनपुर के महराजगंज के केवताली गांव में पौने दो साल के बच्चे व पति के साथ बैठी महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर में महराजगंज क्षेत्र के केवटली गांव में प्रेमी के घर की चौखट पर अपने 20 माह के बच्चे के साथ धरने पर बैठी प्रेमिका को उसके प्रेमी ने चौथे दिन शनिवार को अपना लिया, लेकिन परिवार वालों ने घर में प्रवेश नहीं दिया। फिलहाल दोनों घर से दूर एक पेड़ के नीचे रहने को विवश हैं। सीओ बदलापुर चोप सिंह की मौजूदगी में दोनों ने लिखित रूप से साथ रहने के लिए सुलह समझौता कर लिया।  

विज्ञापन


पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी और प्रेमिका के बीच सुलह - समझौता होने के बाद शनिवार को दोनों ने घर में प्रवेश करना चाहा तो परिवार के लोगों ने रोक दिया। पुलिस ने भी दरवाजा खोलवाने का प्रयास किया किंतु परिजनों ने दरवाजा नहीं खोला। थक हारकर पुलिस ने भी कह दिया कि अब वे रहने के लिए खुद से कोई इंतजाम कर लें। फिलहाल घर से करीब सौ मीटर दूर दोनों पेड़ के नीचे ठिकाना बनाए हुए हैं।

प्रेमी कमरुल का कहना है कि पिता ने घर में एक रूम उसे देने के लिए कहा था, लेकिन अभी उनका मोबाइल बंद आ रहा है। तीन दिन तक इंतजार करेंगे, फिर आगे के लिए कोई कदम उठाएंगे। चार दिन से धरने पर बैठी महिला को खाने पीने के लिए पुलिस ने उसकी बड़ी सास के घर इंतजाम करवाया था। सीओ चोप सिंह ने बताया कि वह खुद मौके पर पहुंचे थे। महिला के प्रेमी को मौके पर बुलवाकर दोनों के बीच लिखित रूप से सुलह - समझौता करा दिया गया। उसका पति पहले भी उसके साथ रहने के लिए तैयार था, लेकिन घर वालों के दबाव के चलते वह नहीं आ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें