फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को अगवा कर बदमाशों ने लूटा ट्रक

Sat, 20 Aug 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 स्थानीय थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया के पास से गुरुवार की रात बदमाशों ने चालक को अगवा कर ट्रक को लूट लिया। चालक का हाथपैर बांधकर प्रतापगढ़ के रानीगंज रायपुर के पास झाड़ी में फेंक दिया। शुक्रवार की सुबह लोगों ने बेहोशी की हालत में उसे देखा तो अस्पताल पहुंचाया। होश आने के बाद उसने घटना के बारे में बताया। सूचना पर ट्रक मालिक प्रतापगढ़ के चंपापुर निवासी रमेश मिश्र ने मुंगराबादशाहपुर थाने पहुुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


हरदोई के अतरौली निवासी ट्रक चालक राजेंद्र मिश्र सतहरिया से हाकिं ग्स प्रेशर कुकर लोड करने के लिए गुरुवार की रात हाइवे पर ट्रक खड़ा कर केबिन में सो रहा था। उसे शुक्रवार को सुबह माल लादना था। आधी रात को छह  बदमाश शीशा तोड़कर ट्रक की केबिन में घुसे और चालक को बंधक बना लिया। एक बदमाश ट्रक  चलाने लगा और अन्य ने ट्रक चालक के हाथ पैर बांध दिए। ट्रक चालक के मुताबिक पहले बदमाश ट्रक लेकर जौनपुर की तरफ गए लेकिन पवारा थाने के पास से बदमाशों ने ट्रक को बैक कर लिया।और प्रतापगढ़ की ओर  चले गए। प्रतापगढ़ के रानीगंज इलाके के रायपुर गांव के पास बदमाशों ने चालक को बेहोश कर झाड़ी में फेंक दिया और ट्रक लेकर फ़रार हो गए।

सुबह चालक के हाथ पैर बधे देख लोगों ने सूचना रानीगंज पुलिस को दी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। चालक ने पुलिस को पूरी घटना बताई। इसके बाद पुलिस ने ट्रक मालिक रमेश मिश्रा निवासी चंपतपुर प्रतापगढ़ को सूचना दी। वह अस्पताल पहुंचे और चालक से बात करने के बाद मुंगराबादशाहपुर थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें