बदलापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के डड़वा गांव के पास 29 जुलाई को बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से हुई 83 हजार की लूट के मामले का पुलिस ने रविवार को खुलासा किया। एक बदमाश को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 41600 रुपये भी बरामद किए हैं। घटना में शामिल एक अन्य बदमाश की तलाश की जा रहीहै।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने बताया क।ि महराजगंज थाना क्षेत्र के लमहन गांव निवासी बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालबक राम किशन बिंद को 29 जुलाई को दिन में बाइक सवार बदमाशों ने डड़वा गांव के पास लूट लिया था। घटना के बाद अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज कर तलाश की जा रही थी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर महराजगंज रोड स्थित कड़ेरेपुर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक बदमाश को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान मोनू यादव उर्फ प्रशांत निवासी कुटिया पुराधनि थाना आसपुर देवसरा प्रतापगढ़ के रुप में हुई। उसके पास से लूट में प्रयुक्त बाइक और 41600 रुपया भी बरामद कर लिया गया है। लूट के शेष रुपये उसके साथी केग पास हैं। उसकी तलाश की जा रही है।