फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi in Jaunpur: जौनपुर की जनता में पीएम मोदी ने भरा जोश, पूछा- हम इहां से जीत के लिए आश्वस्त होके जाईं न

Thu, 16 May 2024 04:21 PM IST
प्रगति चंद प्रगति चंद, वाराणसी।

सार

PM Modi in Jaunpur: पीएम नरेंद्र मोदी ने जौनपुर में जनसभा के दौरान कहा कि अब गरीब के बच्चे भी आईएएस और डॉक्टर बनेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच सालों में जौनपुर की तस्वीर बदल जाएगी। उन्होंने लोगों से भोजपूरी में पूछा कि मछलीशहर में कमल क फूल खिली न?
विज्ञापन
PM Modi UP Visit - फोटो : एक्स @narendramodi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जौनपुर जिले में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मतदाताओं का उत्साह देख कर पीएम मोदी गदगद हो गए। उन्होंने भोजपुरी में जौनपुर की जनता का अभिवादन करते हुए जीत का आश्वासन भी मांगा। कहा कि इहां से जीत के लिए आश्वस्त होके जाईं न? इस पर जनता ने भी हां में जवाब देते हुए मोदी-मोदी के जयकारे लगाए।   
विज्ञापन


गरीब भी बनेंगे IAS और PCS 
पीएम मोदी ने कहा कि अब डॉक्टर बनना है, इंजीनियर बनना है तो आप अपने गांव के भाषा में पढ़कर के आएंगे तो भी डॉक्टर बनेंगे। इंजीनियर बनेंगे। अब गरीब मां का बेटा भी डॉक्टर बनेगा। गरीब मां की बेटी भी डॉक्टर बनेगी। इंजीनियर बनेगी और हिंदी में परीक्षा होगा। यह रास्ता खोल दिया है, लेकिन आप जानते हैं कांग्रेस और इंडी गठबंधन इसका भी विरोध करते हैं। आपके बच्चों का उज्जवल भविष्य नहीं चाहते। भाजपा युवाओं की आकांक्षाओं को समझती है उनके लिए काम करती है। मेडिकल की परीक्षा में ओबीसी आरक्षण लागू किया हमने। सामान्य वर्ग के गरीबों को भी 10% आरक्षण दिया। पेपर लीक माफिया के खिलाफ सख्त कानून मोदी सरकार ने बनाया है। हमारी सरकार है जो हर जिले में मेडिकल कॉलेज बना रही है।

मोदी ने महिलाओं को मालिक बनाया 

जौनपुर में पीएम की जनसभा में मौजूद लोग - फोटो : एक्स @narendramodi
प्रधानमंत्री ने कहा कि हम एम्स बना रहे हैं। हम लोग का रास्ता है सबको संतुष्टि देना। इंडी गठबंधन, बसपा आदि का लक्ष्य है तुष्टिकरण। उनकी सरकारों में शिक्षकों के साथ अपराध हुआ, कच्चे घर, खुले में शौच आदि अपमान किया। गरीब को कैसे अभाव में जीना पड़ता है। राशन नहीं है, बिजली नहीं है उनके घरों पर जमीन के माफिया कब्जा कर लेते थे। मोदी के संतुष्टिकरण ने यह स्थिति बदल दी। यूपी में सरकार ने जमीन माफियाओं की कमर तोड़ दी। जौनपुर के राशन कार्ड पर ही मुंबई से राशन भेजा जाएगा। मोदी ने महिलाओं को मालिक बनाया। 

बीमार लोगों के इलाज की चिंता आपका बेटा मोदी करेगा 
पीएम बोले कि मैं देश में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाऊंगा। आप लोग जिसके घर जाइए उन्हें बताइए की मोदी ने गारंटी दी है कि जिसे भी घर नहीं मिला, गैस का कनेक्शन नहीं मिला सब मिलेगा। मैंने तय किया है कि आपके घर के बिजली के बिल भी जीरो करना है। यही नहीं आपके घर जो बिजली पैदा होगी उसे सरकार खरीद कर आपको पैसा देगी। मोदी की एक और गारंटी आपके माता- पिता, चाचा- चाची दादा दादी सबके इलाज की चिंता आपका बेटा मोदी करेगा।

ओबीसी, एससी-एसटी आदि का आरक्षण मेरे जीते जी छीन पाएंगे क्या?

जौनपुर में जनसभा के दौरान लोगों में दिखा उत्साह - फोटो : एक्स @narendramodi
पीएम ने कहा कि जब तक जिंदा हूं तब तक इनको ये राजनीति नहीं करने दूंगा। ये कांग्रेस वाले एक एक्सरे मशीन लाए हैं, उससे सावधान रहने की जरूरत है। एक हफ्ते से देख रहा हूं उनका एक्सरे मशीन रिपेयरिंग में गया है। कांग्रेस ने कहा कि आपकी संपत्ति का एक्सरे करेंगे जो अधिक होगा उसे छीन लेंगे। आपको बताएं आप लोग छीनने देंगे क्या? ये सब लोग सोचते हैं कि मरने के बाद आपकी संपत्ति छीन लेंगे, आप लेने देंगे क्या? ऐसी इंडी गठबंधन को आप माफ करेंगे क्या। 

मोदी ने वन नेशन वन राशन कार्ड लागू कर दिया 

जौनपुर में पीएम की जनसभा में मौजूद लोग - फोटो : अभिषेक पाठक
पीएम मोदी ने कहा कि मोदी ने वन नेशन वन राशन कार्ड लागू कर दिया। यूपी में 50 लाख पक्के घर मिल चुके हैं। एक लाख घर तो जौनपुर में ही मिले हैं। हर मां मोदी को आशीर्वाद देगी कि नहीं? ये विपक्ष के लोग ईवीएम चिल्लाते हैं यह ईवीएम का खेल नहीं, हर मां का आशीर्वाद हैं। मैं कभी कभार लाभार्थियों के घर जाकर देखता हूं। ज्यादातर घर में शौचालय और गैस सिलिंडर मिलते हैं।   
विज्ञापन

हम इहां से जीत के लिए आश्वस्त हाईके जाईं न

जौनपुर में पीएम की जनसभा में मौजूद लोग - फोटो : अभिषेक पाठक
पीएम मोदी ने जौनपुर में संबोधन के दौरान कहा कि मशलीशहर में कमल के फूल खिली न, हम ईहां से जीत के लिए आश्वस्त होके जाईं न? पीएम मोदी के सवाल का जवाब जनता ने भी पूरे उत्साह के साथ हां में दिया। इस पर पीएम ने कहा फिर एक बार मोदी सरकार। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें