फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: BSP ने कृपाशंकर को मछलीशहर लोकसभा की दी जिम्मेदारी; जानें- कैसे आए थे चर्चा में

Fri, 19 Apr 2024 07:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

Machhali Shahar Lok Sabha: कृपाशंकर सरोज ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पढ़ाई के बाद 1989 में पंजाब कैडर में आईएएस ऑफिसर के तौर पर नौकरी शुरू की। बाद में उन्होंने पंजाब की ही मंडी गोबिंदगढ़ स्थित देश भगत यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई भी की।
विज्ञापन
कृपाशंकर सरोज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में बसपा ने पंजाब कैडर से रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर पर दाव लगाते हुए प्रत्याशी घोषित किया है। शुक्रवार को उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए सेवानिवृत कृपाशंकर सरोज को मछलीशहर लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है।

विज्ञापन


कृपाशंकर सरोज पूर्व आईएएस रहे हैं। पंजाब सरकार में अपने सेवाकाल के दौरान करोड़ों रुपये के घोटाले का पर्दाफाश करके चर्चा में आए थे। मछलीशहर सीट पर लंबे समय से कृपाशंकर सरोज को बसपा से प्रत्याशी बनाए जाने की कयास लगाई जा रहे थे।

शुक्रवार को पार्टी द्वारा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने के बाद सबकी उम्मीदों पर विराम लग गया। पंजाब के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी के पद से रिटायर हुए कृपाशंकर सरोज मछलीशहर तहसील के सोनाहिता गांव के रहने वाले हैं। वह बीते करीब दो साल से मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं।
विज्ञापन


वह लोगों तथा विद्यार्थियों के बीच जाकर जागरूकता फैलाने में जुटे हुए हैं। पंजाब में कांग्रेस की सरकार के दौरान सरोज ने अतिरिक्त मुख्य सचिव रहते हुए घोटाले का पर्दाफाश किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें