बरसठी। नरहरपुर गांव में रविवार की चोर वेल्डिंग की दुकान के दरवाजा की कुंडी तोड़कर उसमें रखी मशीन उठा ले गए। चोरी की जानकारी सुबह हुई तो इसकी जानकारी बरसठी पुलिस को दिया।
खड़वा धावा गांव निवासी संजय पटेल की नरहरपुर गांव में एकांत में वेल्डिंग की दुकान है। एकांत का फायदा उठाकर चोरों ने रविवार की रात दुकान के पीछे लगे दरवाजा की कुंडी तोड़कर अंदर रखी दो वेल्डिंग मशीन, ड्रिल मशीन के साथ अन्य सामान उठा ले गए। दुकानदार को चोरी होने की जानकारी सुबह हुई। इसकी सूचना 112 पुलिस और बरसठी थाना पर पहुंचकर चोरी का अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दुकानदार के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत 45 हजार है।