फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: मुठभेड़ में शराब तस्कर को लगी गोली, ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज, तीन अन्य साथियों को भी पुलिस ने पकड़ा 

Sat, 19 Feb 2022 02:42 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

गिरफ्तार अपराधियों में अखिलेश कुमार उर्फ पिंटू निवासी सुरैला थाना गौराबादशाहपुर, सूरज गौड़ निवासी खूरशू थाना देवगांव जिला आजमगढ़, उमेश कुमार उर्फ मुन्ना के अलावा शुभम दुबे निवासी केरांव थाना जलालपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
आरोपी शराब तस्कर के पैर में लगी गोली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर में गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पिलखिनी स्थित पोखरे पर बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़ हो गई। इसमें एक पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गया। वहीं पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लग गईं। जिसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अंतरजनपदीय शराब तस्कर हैं।  

विज्ञापन


मौके से 200 लीटर अवैध शराब, शराब पैक करने के उपकरण, बोतल, ढक्कन, रैपर, गांजा, अवैध पिस्टल व कारतूस व वाहन बरामद हुआ है। एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर अवधनाथ यादव अपने हमराहियों संग पिलखिनी के पास स्थित पोखरे पर वाहन की चेकिंग कर रहे थे, तभी तीन कार आती दिखीं।

पुलिस ने कार को रोकने का इशारा किया तो बदमाश कार लेकर भागने लगे। पुलिस ने जब घेराबंदी की तो बदमाश उतर कर खेत मे भागने लगे। पुलिस ने सरेंडर करने को कहा तो एक बदमाश ने पिस्टल से पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जिससे हेडकांस्टेबल संदीप कुमार सिंह बाल-बाल बच गए।

पुलिस द्वारा भी फायर किया गया, जिससे पैर में गोली लगने से उमेश कुमार उर्फ मुन्ना निवासी उदपुर हीरामनपुर थाना सिंधोरा, वाराणसी घायल होकर गिर पड़ा। उसके तीन अन्य साथियों को भी पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। चार फरार हो गए। घायल अपराधी को प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

फरार अपराधियों की शिनाख्त कर ली गई है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार अपराधियों में अखिलेश कुमार उर्फ पिंटू निवासी सुरैला थाना गौराबादशाहपुर, सूरज गौड़ निवासी खूरशू थाना देवगांव जिला आजमगढ़, उमेश कुमार उर्फ मुन्ना के अलावा शुभम दुबे निवासी केरांव थाना जलालपुर हैं।

फरार अपराधियों में प्रशांत दुबे उर्फ सौरभ निवासी केरांव, सूरज सिंह निवासी नहौरा थाना, धनंजय उर्फ पुच्चू निवासी लोहगाजर और श्रीधर सिंह निवासी लोहगाजर थाना जलालपुर हैं। इनके विरुद्ध जिले व आसपास के जनपदों में विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। बरामद वाहनों में मारुति स्विफ्ट डिजायर, होंडा सिटी व मारुति सुजुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें