फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत साथी घायल 

Mon, 07 Nov 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
accident shimla
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बहरीपुर बाजार के पास शनिवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक पर बैठा दूसरा युवक घायल हो गया। उधर मृत युवक के मामा ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के कछौरा गांव निवासी समरनाथ यादव (25) और सूरज गिरी एक ही बाइक से कहीं गए थे। शनिवार की रात दोनों घर लौट रहे थे। बाइक समरनाथ चला रहा था जबकि सूरज पीछे बैठा था। रात में करीब साढ़े आठ बजे दोनों बहरीपुर बाजार के पास पहुंचे थे तभी बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े।

समरनाथ  गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि सूरज को हल्की चोट आई है। लोगों की सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंच गए और दोनों को सीएचसी बदलापुर पहुंचाया गया। समरनाथ की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि सूरज का उपचार सीएचसी पर कराया गया। युवक की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मृत युवक के मामा छोटेलाल यादव ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या की आशंका जताते हुए एफआईआर दर्ज कर जांच की मांग की है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें