फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के खिलाफ वामपंथी जन संघर्ष समिति ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ती हुई महंगाई पर रोक लगाने और तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर शनिवार को वामपंथी जन संघर्ष समिति ने कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्मारक के पास धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित मांगों से संबंधित ज्ञापन भी नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

धरना के दौरान जय प्रकाश सिंह ने कहा कि खाद्य पदार्थों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि होने से आम आदमी की परेशानी बढ़ती जा रही है। राम प्रताप त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि सरकार पूंजीपतियों को और अमीर बनाने का काम कर रही है। इंद्रजीत पाल और नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार ने तीन कृषि कानूनों के माध्यम से देश के किसानों को मजदूर के रूप में बदलने की नीति पर काम कर रही है। प्रवीण शुक्ला, किरण सिंह रघुवंशी, गौरव सिंह, इंद्रजीत मौर्य, उदल यादव, श्रीपत सिंह, कृपा शंकर नाविक आदि ने भी धरने को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें