फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के खिलाफ बिफरे वामपंथी दल

Sat, 07 Feb 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त वामपंथी दल संघर्ष समिति ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ तहसील परिसर में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जगन्नाथ शास्त्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण गरीब जनता का शोषण हो रहा है। सरकार पूंजीपतियों को बढ़ावा दे रही है।
विज्ञापन


सरकार जो भी योजना लागू कर रही है, उसमें पूंजीपतियों का सहयोग करके उनसे लाभ कमा रही है। बड़े उद्योगपतियों को उद्योग के नाम पर शह दी जा रही है। महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है।  अमीरी और गरीबी की खाई बढ़ती जा रही है। रोजगार के अवसर उपलब्ध नहीं होने के कारण युवा वर्ग गांवों से पलायन कर रहा है। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी विजय बहादुर सिंह को दिया।


वक्ताओं ने मनरेगा को बढ़ावा देने की मांग की। कहा कि काला धन वापस देश में वापस लाया जाए। अल्पसंख्यकों के अधिकारों की सुरक्षा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली में सुधार, कार्ड धारकों          को समय से राशन आदि की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार की सभी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही हैं। जनता को मिलने वाली सुविधाओं की बंदरबांट हो रही         हैं।
विज्ञापन


 धरना प्रदर्शन में सीपीआईएम, एसयूसीआई, आरएसपी, सीपीआईएमएल ने सहयोग किया। धरना सभा की अध्यक्षता मंगला गौतम ने की। इस मौके पर इंद्रजीत पाल, रामकिशुन यादव, सुभाष पटेल, हीरालाल गुप्ता, सूर्यलाल, होरीलाल, उदल लाल यादव, रामबुझारत, महेेंद्र प्रसाद मौर्य         आदि मौजूद थे। संचालन सुभाष        चंद्र ने किया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें