फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला फेंक में मनीष,लंबी कूद में विकास अव्वल

Sat, 07 Feb 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जनता इंटर कालेज रतनूपुर के मैदान में विविध खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गोला फेंक में रतनूपुर के मनीष यादव और लंबी कूद में विकास यादव ने बाजी मारी। जूनियर वर्ग के बीच हुई गोला फेंक प्रतियोगिता में रतनूपुर के मनीष यादव और धर्मराज यादव पहले और दूसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में जनता पीजी कालेज के शेर बहादुर प्रथम और रमेश यादव द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

गोलाफेंक जूनियर बालिका वर्ग में रतनूपुर की मनीषा यादव को पहला, ज्ञानदीप विद्या मंदिर की कंचन पाल को दूसरा स्थान मिला। सीनियर बालिका वर्ग में बेहड़ा की वर्षा शुक्ला को पहला और जनता पीजी कालेज की रिंकी मिश्रा को दूसरा स्थान मिला। जूनियर वर्ग  लंबी कूद प्रतियोगिता में विकास यादव प्रथम, राजबहादुर द्वितीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में धर्मेंद्र को पहला और हरिओम को दूसरा स्थान मिला। ऊंची कूद जूनियर वर्ग में राजबहादुर यादव प्रथम, दिलीप यादव द्वितीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में सुनील यादव प्रथम तथा ऋषिकेश दूसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर लंबी दौड़ में रतनूपुर के सुनील कन्नौजिया को पहले और कपिल यादव दूसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में इसी कालेज के सूरज प्रथम और कलावती देवी इंटर कालेज के राहुल दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में रतनूपुर की मनीषा यादव को पहला, सुखमय बेहड़ा की निहारिका सिंह को दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें