फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव दफनाने के विवाद में चले लाठी डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के निकामुद्दीनपुर गांव में बुधवार की शाम नवजात शिशु का शव दफनाने को लेकर उपजे विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों तरफ से 16 लोग घायल हो गए। दोनों तरफ से तहरीर लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

निकामुद्दीनपुर निवासी रामयश पटेल के रिश्तेदार चौबेपुर निवासी पप्पू की पत्नी आरती को मंगलवार की रात प्रसव पीड़ा होने पर जौनपुर शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आपरेशन सेे मृत बच्चा पैदा हुआ। रामयश अपने रिश्तेदार और प्रसूता को लिवाकर घर चले आए। बुधवार की शाम को परिवार के लोग नवजात शिशु का शव लेकर वीरवा नदी के किनारे पहुंचे। जहां पहले से मौजूद पड़ोसी गांव जलालाबाद की दलित बस्ती के लोगों ने शव दफनाने से मना कर दिया। वहां कहासुनी के बाद किसी तरह शव दफनाकर लोग घर पहुंचे। आरोप है कि कुछ देर बाद शव दफनाने का विरोध करने वाले लाठी-डंडा और सरिया लेकर पहुंच गए और रामयश के परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। दोनों तरफ से मारपीट हुई, जिसमें एक तरफ से रामयश पटेल (44), जयकुमार (28) सियाराम (48) और अजय पटेल (35) पुत्र मोलई, अमित पटेल (15) पुत्र शिवकुमार, बृजेश (18) पुत्र रामजस, निवासी निकामुद्दीनपुर घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से सचिन कुमार ( 25) पुत्र फूलचन्द्र, फूलचन्द्र (52), शिवकुमार (24) पुत्र फूलचन्द्र, सुरेंद्र (28) पुत्र फूलचन्द्र, मोतीलाल (42 )पुत्र बाबूलाल, प्यारेलाल (50) , लालमनि (50), मनोज कुमार (30) पुत्र प्यारेलाल, संतोष (28) पुत्र प्यारेलाल व सूरज (35) पुत्र लक्ष्मण निवासी जलालाबाद घायल हो गए। घायलों का उपचार सीएचसी पर कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस दोनों पक्षों से तहरीर लेकर छानबीन में जुटी हैै। इस संबंध में सीओ अवधेश शुक्ला का कहना है कि मारपीट के मामले में दोनों तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें