फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आज से बाजारों में बड़े वाहन रहेंगे प्रतिबंधित, तीन अस्पतालों में तीन विशेषज्ञ, छह पैरामेडिकल स्टॉफ संभालेंगे मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिवसीय दीपोत्सव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता तैयारी कर ली गई हैं। जिला अस्पताल, भदोही एमबीएस, सौ शय्या अस्पताल में एक विशेषज्ञ व दो पैरामेडिकल स्टॉफ की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं आग लगने की घटना पर तुरंत उपचार के लिए बर्न यूनिट में छह-छह नर्स व पैरामेडिकल स्टॉफ तैनात कर दिए गए हैं। छह बड़ी गाड़ियां और दो चार पहिया के साथ 15 मोबाइल टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। धनतेरस पर हर बाजारों में बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। हर चौराहे और तिराहे पर यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पांच-पांच कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सराफा व्यापारियों को विशेष स्कॉट के साथ 25 पिकेट ड्यूटी और हर तिराहे-चौराहे पर विशेष निगरानी रहेगी। 400 सीसी कैमरों की जांच की गई है। जिससे हर एक गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में दिवाली आठ नवंबर को मनाई जाएगी। धनतेरस की पूर्वसंध्या पर शुक्रवार को बाजारों में भीड़ दिखी। धनतेरस पर बाजारों में भीड़ के नियंत्रण के साथ ही त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं। खास तौर पर स्वास्थ्य विभाग हर स्तर पर तैयारियों को दुरूस्त रखने का दावा कर रहा है। जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी तक 24 घंटे डॉक्टर ऑनकाॅल किए गए हैं। फोन करने के 30 मिनट में डॉक्टर को केंद्र पर पहुंचना होगा।
-
हर अस्पताल में एक विशेषज्ञ व दो पैरामेडिकल स्टॉफ की तैनाती
सीएमओ डॉ. ओपी शुक्ला ने बताया कि दीवाली पर जलने और आंख में चोट की घटनाओं मरीज अधिक आते हैं। जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी-पीएचसी पर डॉक्टरों की ड्यूटी लगा दी गई है। जिला अस्पताल, भदोही एमबीएस, सौ शय्या की के इमरजेंसी में एक डॉक्टर, दो पैरामेडिकल स्टाप, एक-एक नर्स की ड्यटी लगाई है। नेत्र सर्जन भी ऑनकॉल होंगे। एंबुलेंस सेवा को अलर्ट पर रखा गया है। उन्हें समय से पहले पहुंचने के लिए निर्देशित किया गया है। सभी अस्पतालों में दवाओं का पर्याप्त स्टॉक है। बर्न यूनिट में छह नर्स, छह पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती है।
विज्ञापन


बाजारों से बाहर 12 स्थानों पर लगेंगी पटाखों की दुकानें
पटाखों की बिक्री को लेकर विशेष निगरानी रखी जा रही है। जिले भर में 12 जगहों पर पटाखों की दुकानें लगेंगी। बाजार से हटकर दुकानें लगेंगी। ज्ञानपुर में जीआईसी मैदान, सुरियावां व गोपीगंज में रामलीला मैदान, भदोही रामलीला मैदान के अलावा चौरी, कोईरौना, घोसिया, दुर्गागंज, खमरिया, नईबाजार, औराई में खुले मैदानों में पटाखे की दुकानें लगेंगी।

सराफा व्यापारियों को मिलेगा विशेष स्कॉट
त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस विभाग की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं। जिसमें सभी थानों में पीस कमेटी की बैठक से अलग आभूषण व्यापारियों के विशेष बैठक की गई। जिसमें उन्हें उनकी मांग पर स्कॉट दी जाएगी। जिससे उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। हर चौराहे और तिराहे पर चार से पांच अतिरिक्त पुलिसकर्मी रहेंगे। वहीं 25 पिकेट की ड्यूटी लगाई गई है। जिले भर में लगे 400 से अधिक सीसी कैमरों की जांच कराई गई है। जिससे वह दुरूस्त रहे। वहीं आठ पेट्रोलिंग टीमें लगातार गश्त पर रहेंगी।
-
इन बातों का रखना होगा विशेष ध्यान
-ज्वलनशील चीजों से दूर रखे दीये मोमबत्ती।
-सूती कपड़ों का ही करें चुनाव।
-आतिशबाजी किसी खुले स्थानों पर ही करें।
-आपातकालीन स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबरों की रखें जानकारी
-बच्चों, बुजुर्ग और बीमार व्यक्तियों को पटाखे से रखें दूर


वर्जन
बाजारों में सुरक्षा को लेकर हर स्तर पर व्यवस्था की गई है। सराफा व्यापारियों को विशेष स्कॉट के साथ 25 पिकेट ड्यूटी और हर तिराहे-चौराहे पर विशेष निगरानी रहेगी। वहीं पेट्रोलिंग टीमें लगातार गश्त करेंगी। त्योहारी भीड़ के बीच किसी भी स्तर की लापरवाही न बरती जाए। इसके लिए सभी को विशेष निर्देश दिया गया है। - अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें