फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: फुलकी विक्रेता की बेटी का बंद कमरे में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के जखांव गांव में बुधवार की देर शाम 19 वर्षीय खुशबू बिंद का घर में शव मिला। फुलकी बेचकर घर लाैटे पिता ने जब शटर उठाया तो वह मृत पड़ी थी। बेटी का शव देखकर वह चीखने लगे। आसपास के लोग माैके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जखांव गांव निवासी तेरस बिंद ने बताया कि वह बुधवार को भी फुलकी का खोमचा लगाने गए थे। पत्नी सब्जी बेचने के लिए बाजार गई थी। दोनों भाई भी घर से बाहर थे। शाम करीब सात बजे जब घर लौटे तो शटर बंद मिला। कई बार बेटी खुशबू को आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका से शटर उठाया और अंदर घुसे। अंदर खुशबू मृत पड़ी थी। घटना के समय खुशबू घर में अकेली थी। खुशबू की बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, वह ससुराल में है। बताया कि खुशबू की शादी की तैयारी चल रही थी। घर में खुशी का माहौल था, लेकिन इस घटना ने सब कुछ मातम में बदल दिया। खुशबू पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी और उसका इलाज चल रहा था। लेकिन मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी रहस्य बना हुआ है। पुलिस और फाॅरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें