केराकत/शाहगंज। जिले में अलग-अलग स्थानों पर जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में 16 लोग घायल हो गए। घायलों का नजदीकी अस्पताल में उपचार कराया गया।
शाहगंज क्षेत्र के छताईकला गांव में बुधवार की शाम जमीन विवाद में पट्टीदारों के बीच मारपीट हुई थी। इसमें जितेंद्र (25), शिवम (15), धर्मेंद्र (36), मुरली (35), रामधनी (40) व कुसुम (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। अरगूपुर गांव में जमीन विवाद में मनबढ़ों ने दुर्गावती (65) व उसकी पुत्री प्रतिमा (25) को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। ताखा पश्चिम गांव में हुई मारपीट में शिवकुमार (42) को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया गया। उधर, केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुरारा में बुधवार की रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें एक पक्ष से रणजीत यादव (18), संतोष यादव (30), सोमारू यादव (70) व मेवालाल यादव (55) और दूसरे पक्ष से धनंजय यादव (22), फूलचंद यादव (57) व दलजीत यादव (28) घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार सीएचसी में कराया गया। वहां रणजीत, सोमारू, मेवालाल, धनंजय व फूलचंद यादव की स्थिति गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज जांच कर रही है।