फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: तीन दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जला

विज्ञापन
मछलीशहर में दूकान में लगी आग से जलकर राख हुआ सामान। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर जनपद के मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के जमुहर बाजार स्थित तीन दुकानों में सोमवार की रात आग लग गई। आग से तीनों दुकानों में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

जमुहर बाजार निवासी संजय जायसवाल के घर में ही किराना और हार्डवेयर की तीन दुकानें हैं। रोज की तरह सोमवार की शाम तीनों दुकान का ताला बंद कर संजय सोने चले गए। आधी रात में अचानक दुकान से धुआं उठता देख कर संजय छत से नीचे पहुंचे। इसके बाद वह तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को फोन कर जानकारी दी। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंचा, पूरी दुकान जलकर राख हो चुकी थी। पीड़ित की मानें तो तीनों दुकान में रखा लगभग 20 लाख का सामान जलकर नष्ट हो गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें