मछलीशहर में दूकान में लगी आग से जलकर राख हुआ सामान। संवाद
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर जनपद के मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के जमुहर बाजार स्थित तीन दुकानों में सोमवार की रात आग लग गई। आग से तीनों दुकानों में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
जमुहर बाजार निवासी संजय जायसवाल के घर में ही किराना और हार्डवेयर की तीन दुकानें हैं। रोज की तरह सोमवार की शाम तीनों दुकान का ताला बंद कर संजय सोने चले गए। आधी रात में अचानक दुकान से धुआं उठता देख कर संजय छत से नीचे पहुंचे। इसके बाद वह तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को फोन कर जानकारी दी। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंचा, पूरी दुकान जलकर राख हो चुकी थी। पीड़ित की मानें तो तीनों दुकान में रखा लगभग 20 लाख का सामान जलकर नष्ट हो गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।