आननफानन उसे तियरा बाजार स्थित एक चिकित्सक के पास ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के हेतु भेज दिया। मृतक के पुत्र ने पुलिस को तहरीर दी।। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर कहीं चोट का निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के कारणों का पता चल सकेगा।