रामदेव महाविद्यालय महमूदपुर में युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई। इसके तहत वॉलीबॉल प्रतियोगिता में गोपालापुर की टीम विजेता रही, जबकि महमूदपुर की टीम उप विजेता रही। कबड्डी प्रतियोगिता में बदलापुर खुर्द विजेता तथा तियरा की टीम उपविजेता रही। 400 मीटर दौड़ में कुंदन मिश्रा ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि रितेश सिंह को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
प्रतियोगिता में लंबी कूद में कुंदन मिश्रा प्रथम रहे, जबकि रितेश सिंह को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। बीडीओ शरद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि खेल में हार जीत का महत्व नहीं होता है, बल्कि प्रतिभाग करने का महत्व होता है। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर उनका हौसला आफजाई किया गया। निर्णायक मंडल में सोहन यादव व अमित सिंह रहे। बीओपीआरडी अर्चना यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी दुर्गेश तिवारी, प्रधान संजय सिंह, रणजीत सिंह, सिद्धार्थ, चंदन तिवारी, राजकुमार मौर्य आदि मौजूद थे।