फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रम पद्धति विद्यालय में भी बनेगा कोविड अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना मरीजों के उपचार के लिए मटियारी स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में भी अस्थाई अस्पताल बनाया जाएगा। 50 बेड के इस अस्पताल को एक सप्ताह में चालू करने के लिए डीएम ने निर्देश दिया। रविवार की शाम विद्यालय का निरीक्षण करते हुए डीएम ने अन्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने अस्पताल परिसर में बिजली, पानी, शौचालय, कमरों की स्थिति आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली। मुफ्तीगंज के चिकित्साधीक्षक को निर्देश दिया कि एक सप्ताह में 50 बेड का अस्पताल चालू करें। जरुरत पड़ने पर इसे बढ़ाया भी जाएगा। उन्होंने विद्यालय में सौर ऊर्जा लाइट और मार्ग को दुरुस्त कराने का निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. रामजी पांडेय, प्रधान मालती यादव, सुभाष यादव, रामजीत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें