फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन नहीं पहुंचने से कोटेदारों ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
मडि़याहूं। स्थानीय विपणन गोदाम काजीपुर से डोर स्टेप डिलवरी के तहत कोटे की दुकानों पर ठेकेदार की ओर से खाद्यान्न नहीं पहुंचाये जाने से कोटेदारों में रोष व्याप्त है। उन्होंने शनिवार को कादीपुर स्थित विपणन गोदाम पर बैठक किया। इस दौरान समय से राशन उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मडि़याहूं ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र कुमार यादव ने कहा कि 18 मार्च तक अनाज वितरित किया जाना है, परंतु ठेकेदार की लापरवाही के चलते अभी तक खाद्यान्न दुकानों तक नहीं पहुंच पाया है, अगर समय रहते अनाज नहीं पहुंचा तो होली तक राशन का वितरण नहीं हो पाएगा। उन्होंने शीघ्र राशन कोटे की दुकानों पर पहुंचवाने की मांग की। बैठक में उदयभान यादव, कामता पाल, भानु प्रताप मिश्र, संदीप यादव, अताउल्ला, अनिल दुबे आदि कोटेदार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें