फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी के पैसे को लेकर भट्ठा मजदूरों में मारपीट, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। सीधा गांव में ईंट भट्ठे पर मजदूरी के विवाद में हुई मारपीट में एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

झारखंड निवासी कर्मा उरांव (58) सीधा गांव स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। यहां उसके साथ मजदूरी करने वाले एतवा उरांव से शनिवार की रात मजदूरी के पैसे को लेकर विवाद हो गया था। दोनों में मारपीट हुई, जिसमें कर्मा उरांव के सिर में गंभीर चोट आई। रात में कहीं उपचार नहीं कराने से कर्मा उरांव की मौत हो गई। रविवार की दोपहर में उसे बिस्तर पर उसे मृत पड़ा देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी एतवा उरांव को हिरासत में ले लिया। एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों मजदूर यहां अकेले रहते थे। मृतक के परिजनों को फोन से सूचना दे दी गई है। वह झारखंड से रवाना हो गए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें