फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी वाहन सवार मनबढ़ों ने छात्रा का किया अपहरण, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के बढ़ौना गांव में बीते गुरुवार की सुबह घर से स्कूल जा रही 12 वर्षीय कक्षा पांच की छात्रा को बोलेरो सवार चार की संख्या में अज्ञात बदमाशों ने अगवा कर लिया। जिसे जौनपुर ले जाते समय रास्ते में खेतासराय चौक के पास पुलिस की चेकिंग देखकर अपहरणकर्ता बालिका को मारपीट कर सड़क के किनारे फेंककर भाग निकले। मामले में तहरीर देने के बाद भी स्थानीय पुलिस द्वारा कार्यवाही न करने पर परिजन पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। एसपी निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बड़ौना गांव निवासी रामप्रसाद की पुत्री रिंकी (12) पड़ोसी गांव सुरिस स्थित बीडीएस शिक्षण संस्थान में कक्षा पांच की छात्रा है। जो रोज की तरह 16 अगस्त की सुबह आठ बजे अपने घर से पैदल विद्यालय जा रही थी। रास्ते में बोलेरो सवार चार की संख्या में अज्ञात बदमाशों ने जबरन उसे गाड़ी में बैठाकर भाग निकले। अपहरणकर्ता उसे लेकर जौनपुर की ओर बढ़े थे कि खेतासराय चौक पर पुलिस की चेकिंग लगी हुई थी। जिसे देख कर अपहरणकर्ता बालिका को मारपीट कर सड़क के किनारे फेंककर भाग निकले। इस घटना के बारे में मुकदमा दर्ज कराने के लिए पीड़िता के परिजन पुलिस के चक्कर लगा रहे थे। स्थानीय पुलिस से न्याय न मिलने पर थकहारकर परिजन सोमवार को पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा से न्याय की गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करके पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। सूत्रों की माने तो घटना के समय स्थानीय पुलिस ने पीड़ित परिवार के लोगों से सुलहनामा पर हस्ताक्षर कराकर मामले को रफा दफा कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री हासिल करने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें