फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News : तहसील में ड्यूटी के दौरान सोते मिले कानूनगो, वीडियो वायरल, एसडीएम जिम्मेदारी लेने से बचते आए

Thu, 20 Feb 2025 04:03 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

तहसील कार्यालय का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। जनता ने इस पर नाराजगी जताई है और अधिकारी इस पर बोलने से बच रहे हैं।
 
विज्ञापन
ड्यूटी के दौरान सोते मिले कानूनगो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तहसील कार्यालय में लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। एक कानूनगो ड्यूटी के दौरान टेबल पर पैर रखकर सोते हुए नजर आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


वीडियो सामने आते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। लोगों ने इस पर नाराजगी जताई। मामले में उपजिलाधिकारी सुनील कुमार भारती से सवाल किए गया तो वह जवाब देने से कतराने लगे। उन्होंने कहा कि कानूनगो की कोई स्थायी ऑफिस नहीं होती और वीडियो में दिख रहा स्थान भी कार्यालय प्रतीत नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम के बयान से यह सवाल उठ रहा है कि अगर यह स्थान सरकारी कार्यालय नहीं था, तो वहां कानूनगो क्या कर रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताई और सख्त कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने अन्य कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें