इंजन फेल होने के कारण जंघई में खड़ी ट्रेन। संवाद
मीरगंज। बलिया से मुंबई जा रही कामायनी एक्सप्रेस का जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर इंजन फेल गया। इसके कारण ट्रेन 2 घंटा 16 मिनट स्टेशन पर खडी रही। दूसरा इंजन आने के बाद 7.48 मिनट ट्रेन रवाना हुई।
बलिया से चलकर मुंबई जाने वाली 11072 कामायनी एक्सप्रेस शाम 5 बजकर 23 मिनट पर जंघई जंक्शन पर और 5 बजकर 28 मिनट पर उसे आगे जाने के लिए ग्रीन सिग्नल दे दिया गया। इस दौरान शाम 5 बजकर 32 मिनट पर इंजन फेल हो गया, जिसके बाद चालक ने इसकी जानकारी जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर दी। स्टेशन मास्टर ने इसकी जानकारी तत्काल कंट्रोल रूम को दी। फूलपुर से दूसरा इंजन मंगाया गया। तब तक दो घंटा से ज्यादा समय बीत गया, इसके बाद दूसरे इंजन को लगाकर ट्रेन को शाम 7 बजकर 48 मिनट पर आगे के लिए रवाना किया गया, तब तक यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक जंघई कोमल सिंह का कहना है कि कामायनी एक्सप्रेस को जब ग्रीन सिग्नल दिया गया, तभी उसकी स्प्रींग का बोल्ट टूट गया है, जिसके कारण ट्रेन आगे नही जा पाई फूलपुर से दूसरा इंजन मंगाकर ट्रेन को 7 बजकर 48 मिनट पर आगे रवाना किया गया।