सिरकोनी। ब्लॉक के बहरीपुर गांव में बुधवार को आयोजित अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता में नई बाजार के कालू पहलवान ने प्रयागराज के अभिषेक को पटकनी दी। वहीं, लालू यादव बहरीपुर ने अजय मिर्जापुर को पटकनी दी।
महिला पहलवान मानसी ने अंशिका को पटकनी देकर आसमान दिखाया। लकी पहलवान बहरीपुर ने विष्णु चौकिया को हराया। मदन सरैया ने आकाश बहरीपुर को चित किया। प्रतियोगिता के रेफरी विनोद, अशोक और लल्लन पहलवान रहे। इससे पहले अतिथि के रूप में सपा के वरिष्ठ नेता आलोक चौबे, लालबहादुर यादव, राजेंद्र यादव ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरू कराई। इस दौरान राजाराम, दयाराम, नीरज, रामआसरे आदि मौजूद रहे।