नेवढ़िया। थाना क्षेत्र के पड़राव (भौदेपुर) गांव निवासी इंद्रजीत तिवारी के कच्चे मकान में रविवार की भोर में आग लगने से गृहस्थी का सामान राख हो गया। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं हो पाई।
मकान से धुआं उठनेे के बाद लोगों को आग लगने की जानकारी हुई। आग की लपटें ऊपर उठने लगी तो बगल स्थित दूसरे मकान से परिजन दौड़कर कच्चे मकान के पास पहुंचे गए। शोर सुनकर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। लोग बाल्टी से पानी लेकर उसे बुझाने में जुट गए। परिजनों ने घटना की सूचना 112 नंबर और फायर ब्रिगेड को दी। फायर बिग्रेड ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक गृहस्थी का सभी सामान जल चुका था।