फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का शेड्यूल बदलने से  गुस्सा

Mon, 10 Oct 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
स्थानीय तहसील क्षेत्र में चालू माह में अब तक तीन बार विद्युत आपूर्ति का शेड्यूल बदलने को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों ने एक माह तक एक ही शेड्यूल चलने देने की मांग की है। बार-बार शेड्यूल बदलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


विद्युत विभाग द्वारा अक्तूबर माह में अभी तक तीन बार बिजली आपूर्ति का शेड्यूल बदला गया है। एक अक्टूबर को जारी शेड्यूल के अनुसार शाम चार बजे से लेकर रात 10 बजे तक और  रात एक से नौ बजे सुबह तक आपूर्ति का समय निर्धारित था। चार अक्तूबर को शेड्यूल जारी किया गया।

जिसमें अपरान्ह एक बजे से लेकर तीन बजे तक और रात 1:30 बजे से सुबह 9:30बजे तक आपूर्ति की जाती थी। इसके बाद रविवार को फिर आपूर्ति का शेड्यूल चेंज कर दिया गया। जिसमें रात एक बजे से लेकर दूसरे दिन अपराह्न तीन बजे तक लगातार बिजली आपूर्ति की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें