फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेकेपी क्रिकेट स्पर्धा में पत्रकार संघ चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
राज कालेज के मैदान पर आयोजित जेकेपी क्रिकेट स्पर्धा  को पत्रकार संघ ने जीत लिया। फाइनल मैच में जेसीआई को 72 रन के भारी अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन


विजेता टीम के कुमार कमलेश को मैन ऑफ द मैच और आलोक को मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।  मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष दिनेश टंडन ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान किया।
 
पत्रकार क्रिकेट क्लब के कप्तान रामजी जायसवाल ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 12 ओवर के मैच 128 रन का स्कोर खड़ा किया। महर्षि सेठ ने 40 रन का योगदान किया।
विज्ञापन


 राजेश 1 छक्के की मदद से 7 रन बनाए। ओपी जायसवाल ने 24 रन बनाकर  टीम का स्कोर 128 पहुंचाया। जेसीआई की ओर से संजय गुप्ता, मनोज अग्रहरि ने 1-1 विकेट, नितेश ने 3 और आलोक ने 2 विकेट लिए।

129 रन का पीछा करने उतरी जेसीआई की टीम 12 ओवर में 58 रन बनाकर आउट हो गई। पत्रकार संघ की ओर से  कुमार कमलेश ने 1 विकेट, विनोद यादव ने 2 विकेट, वकील ने 2 विकेट और हसन ने  1 विकेट लिए।

अंपायरिंग की भूमिका पंकज सिन्हा व धीरज सिन्हा ने निभाई। कमेंट्रेटर सलमान शेख और स्कोरर महेश सेठ रहे। इस अवसर पर सोमेश्वर केसरवानी, राधेरमण जायसवाल, राकेश जायसवाल,शशांक सिंह रानू, चन्द्रशेखर जायसवाल, अजय
विज्ञापन


 गुप्ता, आशीष चौरसिया, संतोष अग्रहरि, दीपक चिटकारिया, दिलीप जायसवाल, मो. अब्बास, राजकुमार सिंह, मेराज अहमद, अजयनाथ जायसवाल आदि रहे। आयोजक कृष्ण कुमार जायसवाल ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें