फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के विरोध में दी गिरफ्तारी

Mon, 15 Jun 2015 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिया वक्फ बोर्ड में भ्रष्टाचार के खिलाफ रविवार को धर्मगुरु मौलाना सफदर हुसैन जैदी के नेतृत्व में लोगों ने कोतवाली तक जुलूस निकालने के बाद गिरफ्तारी देकर विरोध जताया।
विज्ञापन


  बाद में उन्हें निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।  इस मौके पर मौलाना सफ़दर हुसैन जैदी ने कहा की प्रदेश सहित पूरे मुल्क में वक्फ बोर्ड की संपत्ति बर्बाद हो रही है।

 सरकार उसे बचाने और उसकी सुरक्षा को लेकर आंख बंद किए हुए है। वक्फ माफिया लगातार संपत्तियों पर कब्जा कर उनको औने पौने दामों पर बेच रहे हैं।

इससे भारी नुकसान हो रहा है। सरकार को चाहिए की ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे ताकि वक्फ की जमीनों को बचाया जा सके।

आल इण्डिया शिया जागरण मंच के राष्ट्रिय अध्यक्ष मौलाना हसन मेहदी ने कहा की वक्फ बोर्ड के लोग उसको समाप्त करने पर आमादा है।

 ऐसे में सरकार को चाहिए की वक्फ बोर्ड को साफ सुथरा करे ताकि वह महफूज हो सके। इस मौके पर मौलाना बाकिर रजा खान , आसिफ अब्बास ,वासी हैदर , मुफ़्ती हाशिम , शहीद मेहदी पूर्व सभासद , बेलाल हसनैन , दानिश हुसैन , हैदर हुसैन , नफीस हैदर , अनवारूल हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें