फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान व कच्चे मकान से नकदी सहित लाखों के जेवर चोरी, एक पकड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर/गौराबादशाहपुर। जिले के दो थाना क्षेत्र में स्थित एक दुकान व एक घर को शनिवार को चोरों ने निशाना बनाया। इस दौरान मछलीशहर क्षेत्र की दुकान में चोरी करते रंगे हाथ युवक को पकड़ कर दुकानदार ने पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं गौराबादशाहपुर क्षेत्र के एक मकान में सेंध लगाकर चोरों ने नकदी सहित करीब दो लाख के जेवर पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के पौहां गांव निवासी संतोष तिवारी की नगर के चुंगी चौराहे पर स्थित आटो पार्ट की दुकान है। शनिवार की शाम वह अपनी दुकान में व्यस्त थे। तभी मौका पाकर बाहर खड़ा एक युवक काउंटर पर रखे 1200 रुपये चुरा लिया। इसके बाद दुकानदार को देखते ही अचानक युवक भागने लगा। दुकानदार ने युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास से चोरी के 1200 रुपये बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया। पकड़ा गया युवक आंनद माधोपट्टी जफराबाद का निवासी है।
वहीं गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कूरेथू गांव निवासी रमेश यादव के कच्चे मकान में सेंध लगाकर शुक्रवार की रात चोरों ने नकदी सहित लाखों के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। इसकी जानकारी शनिवार सुबह होने पर पीड़ित ने डायल-112 को सूचना दी। पीड़ित की मानें तो कमरे में रखा दो सूटकेश चोर उठा ले गए, जिसमें एक लाख पांच हजार नकदी सहित करीब दो लाख से अधिक के गहने रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें