फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यीशु के जन्म दिन पर सजाई गई झांकी

Wed, 24 Dec 2014 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभु ईशा मसीह की जन्म दिन की पूर्व संध्या पर सिद्दीकपुर स्थित सेंट जांस स्कूल और पचहटिया स्थित सेंट पैट्रिक स्कूल में आकर्षक झांकी सजाई गई। चर्च रंग बिरंगे झालरों से जगमगा उठे।
विज्ञापन


 विद्यालय  में प्रभु यीशु के जन्म स्थान पर झोपड़ी बनाकर रंग बिरंगे झालरों से सजाया गया। इसमें           प्रभु यीशु को मां मरियम के पास रखा गया।

   आसपास ऊंट, भेड़, गाय की मूर्ति भी लगाई गई। इस दौरान क्रिसमस ट्री भी सजाया गया। सेंट पेट्रिक की प्रधानाचार्या सिस्टर फेलिसिया ने बताया कि 24 दिसंबर की रात साढ़े बजे फादर हेनरी अंद्रांद्रे और उनके सहयोगी

शैलेंद्र कुमार की देखरेख में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसके पूर्व बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। उपस्थित लोगों ने प्रभु ईसा मसीह के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


रात 12 बजे प्रभु के जन्म दिन पर केक काटकर लोगों में बांटा गया। इस दौरान सिस्टर यूक्रेस्टिया, सिस्टर जेसी, सिस्टर शांदा, सिस्टर अंजलिता ने कार्यक्रम में सहयोग किया। प्रिंसिपल ने बताया कि जिला कारागार में बंदियों में कपड़े वितरित किया। फादर ने सभी को क्रिसमस की बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें