फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलीप अध्यक्ष और राजेश महामंत्री बने

Wed, 24 Dec 2014 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कालेज के छात्रसंघ चुनाव में दिलीप प्रजापति अध्यक्ष और राजेश मौर्या महामंत्री निर्वाचित हो गए। इसके अलावा रोहित मौर्य उपाध्यक्ष और देवेश उपाध्याय पुस्तकालय मंत्री बने।
विज्ञापन


 बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह दस बजे से मतदान शुरू हुआ। दोपहर बाद दो बजे तक 1716 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तीन बजे से मतगणना शुरू हुई। शाम साढ़े छह बजे चुनाव परिणाम घोषित कर

 दिया गया। प्राचार्य डा. एसपी ओझा ने छात्रसंघ की नई इकाई को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दिलीप कुमार प्रजापति 352 वोट पाकर निर्वाचित घोषित किए गए।

आदित्य मौर्य ने 324 वोट हासिल किया। वह दूसरे स्थान पर रहे। राहुल यादव को 258, विकास यादव को 185, राकेश यादव को 153, शिवशंकर मिश्र 150, सिंटू को 149 और सुनील यादव को 50 वोट मिले।
विज्ञापन


 35 मत निरस्त हो गए। उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी रोहित मौर्य 775 वोट पाकर निर्वाचित घोषित हुए। आशीष कुमार 549, अवधेश यादव को 313 और नवनीत कुमार को 44 वोट मिले।

 महामंत्री पद के प्रत्याशी राजेश मौर्य 684 वोट पाकर निर्वाचित घोषित किए गए। सूरज यादव को 621 और मनोज कुमार को 380 वोट मिले। पुस्तकालय मंत्री के लिए देवेश उपाध्याय 696 वोट पाकर निर्वाचित घोषित हुए।

 संदीप मौर्य को 695 और रामजश यादव को 292 मत मिले। विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए पवन कुमार 166 मत पाकर निर्वाचित हुए। सुनील यादव को 110 वोट मिले। शिक्षा संकाय प्रतिनिधि के लिए विजय कुमार यादव 18 वोट

 पाकर निर्वाचित घोषित हुए। विनय यादव को 15 वोट मिले। कला संकाय प्रतिनिधि के लिए दो छात्रों ने नामांकन किया था, लेकिन दोनों का पर्चा निरस्त हो गया था। चुनाव अधिकारी डा. मयाशंकर उपाध्याय ने शाम साढ़े छह बजे

 चुनाव परिणाम घोषित किया। प्राचार्य डा. एसपी ओझा ने छात्रसंघ की नई इकाई को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इसी दौरान प्राचार्य डा. एसपी ओझा ने छात्रसंघ का उद्घाटन किया। इस मौके पर डा. विजय तिवारी, डा. मनोज वत्स, डा. एके शुक्ला, डा. मनोज उपाध्याय, डा. जीके द्विवेदी, डा. माया सिंह, डा. एमपी द्विवेदी, सुधाकर शुक्ला, राज बहादुर

 यादव आदि मौजूद थे। सुरक्षा के मद्देनजर एसपी सिटी, कोतवाल सहित कई थानों की पुलिस फोर्स और पीएससी तैनात रही। शपथ ग्रहण के बाद पुलिस ने सभी विजेता पदाधिकारियों को सुरक्षा के बीच उनके घर पहुंचाया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें