वाजिदपुर स्थित एक होटल में जेसीआई द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष संदीप पांडे का स्व?
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जेसीआई जौनपुर के नव निवार्चित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह नगर के वाजिदपुर तिराहे के समीप एक होटल में रविवार को आयोजित किया गया। इसमें जेसीआई जौनपुर के नवचयनित अध्यक्ष डा. संदीप पांडेय को 2021 के अध्यक्ष गौरव सेठ ने अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इसके बाद, उन्होंने साल 2022 के सचिव प्रदीप जायसवाल और कोषाध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव, चेयरपर्सन कंचन पांडेय, सिंपल जायसवाल को शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने कहा कि जेसीआई हमेशा समाज के हर वर्ग की सहायता करने के लिए सदैव तत्पर रहती है।
विशिष्ट अतिथि पुष्पराज सिंह, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष आलोक सेठ, पूर्व मंडलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल एवं प्रेरक अधिकारी अविनाश जायसवाल ने विचार रखे। इस दौरान पूरे वर्ष समाज में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए सदस्यों को सम्मान पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसमें बेस्ट जेसी मेंबर प्रदीप सिंह, बेस्ट न्यू जेसी मेंबर सौरभ बरनवाल बेस्ट लॉम आफिसर विशाल तिवारी, आरिफ अंसारी, बेस्ट जेसीरेट सिमरन तिवारी, बेस्ट जेजे रोहन श्रीवास्तव, सुपर एक्टिव मेंबर नीरज श्रीवास्तव और भरत सेठ, जी एंड डी सपोट पूर्व अध्यक्ष संजय गुप्ता और राधेरमण जायसवाल रहे। संयोजक रंजीत सिंह और राकेश सोनी ने आभार व्यक्त किया। संचालन हफीज शाह एवं आकाश केसरवानी ने किया। कार्यक्रम में सीओ सिटी जितेंद्र दुबे, आलोक सेठ, संजय गुप्ता, चेयरपर्सन जूही वर्मा, श्रद्धा जायसवाल, अर्चना सिंह, सचिव विशाल तिवारी आदि उपस्थित रहे।